चहुँ ओर शिखंडी बैठे हैं's image
NaN min

चहुँ ओर शिखंडी बैठे हैं

संजय कवि ’श्री श्री’संजय कवि ’श्री श्री’
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

चहुँ ओर शिखंडी बैठे हैं,
पुरुष वेश और काया में;
बातों से बने हैं बाहुबली,
उलझाते अपनी माया में।


अर्जुन के रथ पर बने ठने,
भीष्म घात कर हर्षित हैं;
एक बाण चला न धनुही से,
पर छाती तान के गर्वित हैं।


पीड़ा सहना मैत्री के लिए,
मनुज प्रथम कर्तव्य यही;
इस रस को ये क्या जाने,
ये राधेय कभी बने ही नहीं।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts