
तसव्वुर ही ऐसा है मेरी फ़ितरत का,
बेवफ़ा तेरे काँटे को चुभने न दिया;
‘तुम कभी थे ही नहीं’ ये मान लिया,
और दर्द-ए-दिल कभी उठने न दिया।
वो मेरा बेआबरू हो जाना,
चले आना तुम्हारी महफ़िल से;
महज़ वाक़या है मामूली सा,
निकल जाना तुम्हारे दिल से।
ये ख़ुशगवार सा मामला है,
तुम्हें भुलाकर ख़ुद को पाना;
और बेशक कामयाबी भी,
ख़ुद को ‘अहमियत’ समझाना।
किताबों में चर्चा हो तो भी,
तुम वो किरदार नहीं, जिसे पढ़ा जाए;
न ही सवाल हो मेरे इम्तिहान के,
जिसका वाजिब जवाब गढ़ा जाए।
तुम कभी नहीं थे, कहीं नहीं हो,
बस मन बहलाने के लिए;
एक नज़्म का ख़्याल हो तुम,
एक लय बनाने के लिए।
तसव्वुर ही ऐसा है मेरी फ़ितरत का,
बेवफ़ा तेरे काँटे को चुभने न दिया;
‘तुम कभी थे ही नहीं’ ये मान लिया,
और दर्द-ए-दिल कभी उठने न दिया।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments