
0 Bookmarks 23 Reads0 Likes
संसद में होती बहस से
आरोप प्रत्यारोप के ये तीर हैं कैसे
ग़रीबों की छाती होती छलनी
फिर भी क्या ग़रीबों को रोटी मिली?
नये नये जहाज़ बने
पटरी पर बुलेट ट्रेन दौड़ी
महँगी महँगी गाड़ी चली
क्या ग़रीब को चलने के लिए चप्पल मिली?
बड़ी बड़ी मूर्तियाँ बनी
बड़े बड़े भवन बने
बड़े बड़े मंदिर - मस्जिद बने
क्या ग़रीब के लिए घर बने?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments