जीवन संध्या's image
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

ढलती काया घटता विवेक 
चिर यौवन सा प्रेम पिया 
झूठी लिप्सा छलिया दर्पण 
प्रीती कनक समान किया—
 
गलबहियों का हार बना के 
नवगीत तुझे सुनाऊँगा 
आँखों में झाँकोगी मेरे 
पूनम चन्दा दिखाऊँगा 
बिछड़े नाते छूटे बंधन 
साथ तू ही मेरे जिया॥
 
पथ जीवन काँटों की चादर 
महके तू ही वन की जूही 
रात घनेरी आने वाली 
ध्रुव तारा मेरा तू ही 
हदयंगम सी वाणी तेरी 
होंठों ने है मौन लिया॥
 
स्वर्ण कमल आलिंगन तेरा 
स्वाति नक्षत्र तू चातक मैं 
साँझ ढले की है दीपक तू 
उजली मोती पातक मैं 
इति श्री हो जाये प्राणो की 
तुम में उपसंहार हिया॥

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts