
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
मैंने जब भी जाम उठाया!
मुझे तेरा ख़याल आया।
तन्हाई ने दस्तक दी और दिल डबडबाया,
फिर मुझे तेरा ख़याल आया।
साँसों के तार टूटने लगे।
हम से हमारे रूठने लगे।
जब किसी ने हाथ पकड़कर हाथ छुड़ाया,
फिर मुझे तेरा ख़याल आया।
आज सारे उसूल तोड़ दूँगा।
मैं ये दुनिया ही छोड़ दूँगा।
पर ख़ुदकुशी के वास्ते जब ख़ंज़र उठाया,
फिर मुझे तेरा ख़याल आया।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments