
0 Bookmarks 22 Reads0 Likes
2222 212 22
कुछ दुबके जज़ बात का ग़म है।
ना जाने किस बात का ग़म है।
ये जो आई ही नहीं अब तक,
बस मुझको उस रात का ग़म।
रोटी का ग़म है किसी को तो,
कुछ भूखों को भात का ग़म है।
हिंदू मुस्लिम का नहीं साहब,
कुछ है तो बस जात का ग़म है।
उन्हें ग़म है देश की, मुझको,
य्हाँ बिगड़े हालात का ग़म है।
बाहर से हम जीत कर खुश हैं,
बस अंदर के मात का ग़म है।
क्या सीतम है साथ में रहकर,
उसको मेरे साथ का ग़म है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments