जीवन तेरा मूल्य जगत में  कितना और चुकाना है's image
NaN min

जीवन तेरा मूल्य जगत में  कितना और चुकाना है

संदीप कुमार तिवारी 'बेघर’संदीप कुमार तिवारी 'बेघर’
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

जाना मुझको  कौन  दिशा है,
कौन    सी  मंज़िल  पानी  है।
अबतक मुझको भान नहीं है,
यहाँ  मेरी   क्या   कहानी  है।
कितने घाव लगे  सीने में, कितना  और लगाना है!
जीवन तेरा मूल्य जगत में कितना और चुकाना है?
ख़ुद में ख़ुद मैं बड़ा भ्रमित हूँ,
कौन अपना  है कौन  पराया।
तेरा   रचा  संसार   हे   ईश्वर!
अबतक नहीं  मुझे  है  भाया।
हर अपने को अपना समझा, हर अपना बेगाना है।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts