
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
बहुत उँची पहाड़ों की ऊँचाईयों से,
एक पत्थर जब अपने अस्तित्व से
टूटकर गिरता है तो उसकी
हैसियत जितना शोर होता है।
जितना बड़ा पत्थर उतना बड़ा शोर!
शोर था कि कोई फूल कुचला गया
शोर था कि एक चींटी मारी गयी
शोर था कि टूटकर लड़ने का
शोर था कि अस्तित्व से बिछड़ने का
वो कितना हद तक गिर चुका है?
उसकी हैसियत क्या है!
अपने गिरने का शोर
समझ नहीं पाता, गिरता पत्थर।
प
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments