
0 Bookmarks 58 Reads0 Likes
2222/2212/22
छोड़ो कहने को सिर्फ़ बातें हैं।
दिल के मालिक ही दिल लगाते हैं।
उनकी नज़रों में भी नहीं आते,
जिनको इस दिल में हम बसाते हैं।
हो ही जाता है छेद फिर कोई,
जब भी कश्ती को हम बनाते हैं।
मेरा उजड़ा है घर बहारों का,
मेरे गुलशन के फूल काँटे हैं।
उनको आदत है कुछ जलाने की,
सो वो अब दिल मेरा जलाते हैं।
हमको भी उनसे जाम है पीना,
अपनी आँखों से जो पिलाते हैं।
लाखों उलझन में आदमी है जी,
लाखों किस्मत को आज़माते हैं।
हमने सीखा है आइना होना,
कोई हालत हो मुस्कुराते हैं।
सब हो जाएँगे एक दिन ‘बेघर’
जाने फिर सब क्यूँ घर बनाते हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments