
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes
212 212 1222
आपके साथ दिल लगाया है,
एक हमराह आज़माया है।
आपके दिल ‘में’ हम नहीं लेकिन,
आपका दिल क़रीब लाया है।
इश्क़ में जान भी ‘मैं’ दे दूँ पर,
जान में आपको बसाया है।
मुश्किलों से लड़ा ‘हूँ’ मैं फिर भी,
मुश्किलों को गले लगाया है।
कौन बच के रहा यहाँ ‘बेघर’
हादसा ज़िंदगी ‘का’ साया है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments