
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes
वो भूखा
भटक रहा था
भीड़ भरी सड़कों पर
कि अचानक कभी-कभी धम्म से बैठ जाता
की थक के गिर जाता,
रिसता लगातार अपने पसीने में
सोचता, कि क्यों भूखा है वो ?
उसकी ही वज़ह से!
उसका जवाब उससे फ़ौरन आता
वो कौन है...वो? जो उसकी वज़ह है...
बड़ा पेचीदा और गंभीर सवाल आता मार उछाल
माथे से टपकते पसीने के साथ पोंछ
इस सवाल को झटकता ज़मीन पर
कि बेतुका ये सवाल किया करता है अक़्सर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments