सज़ा (समितिञ्जय शुक्ल)'s image
NaN min

सज़ा (समितिञ्जय शुक्ल)

समितिञ्जय शुक्लसमितिञ्जय शुक्ल
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes

उसे दंड दिया गया 
आँखों पे काली पट्टी बाँध गिरा दिया गया 
तहखाने में अँधेरे घोर, हाथ बाँध 
विवश किया गया उसे पकड़ने के लिए 
रस्सी ज्ञान की खींच, दरवाज़ा खोलने के लिए,
कभी पूँछ तो कभी फन 
आ जाता उसके हाथ 
कि सकपका जाता, नहा जाता पसीने में 
फुफकार सुनते ही कोने-कोने से,
अँधेरे में लपकते उसके तरफ़ 
कल्पना के सर्प, कि बैठ झट वो चुक्की-मुक्की
थरथर काँपते 
वही कहीं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts