
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes
शब्द भी क्या चीज़ है!
महके तो प्यार
बहके तो नफ़रत!
महके तो ख़ुशी
बहके तो ग़म!
महके तो ख़ुशबू
बहके तो बदबू!
महके तो मरहम
बहके तो घाव!
महके तो पिक
बहके तो काक!
महके तो अमृत
बहके तो विष!
महके तो राग
बहके तो विराग!
महके तो बाँसुरी
बहके तो रणभेरी!
महके तो सर्जन
बहके तो विसर्जन!
महके तो मंद 'समीर'
बहके तो बवंडर!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments