तुझे अकेला ही चलना है's image
NaN min

तुझे अकेला ही चलना है

समीर द्विवेदी 'नितान्त'समीर द्विवेदी 'नितान्त'
0 Bookmarks 84 Reads1 Likes

जितना ज़्यादा साथ निभाया,
उतना लोगों ने ठुकराया।
ग़ैरों से सतर्क था हरपल, 
अपनों से ही धोखा पाया॥
 
ये दुनिया मतलब परस्त है, 
ख़ुद में ही हर शख़्स मस्त है। 
बात समझ में तब ये आई,
जब जीवन कुछ अस्त व्यस्त है॥
 
क़दम क़दम सब ने भरमाया, 
सार समझ में तब यह आया। 
तुझे अकेला ही चलना है, 
साथ न देता अपना साया॥ 
 
वाह रे ईश्वर तेरी माया,
जिसको कोई समझ न पाया।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts