
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes
बिजली के तार पर -
बैठी थी एक नन्ही चिड़िया अकेली,
न परिवार, न साथी, न कोई सहेली।
शान्त, चिन्तन में मग्न सी, रंगीली,
मानो बूझती हो कोई गूढ़ सी पहेली॥
देर तक वह यों ही बैठी वहाँ रही
न उड़ी, न चहकी, खोयी सी रही।
शायद...
उदास थी वो अपने भाग्य पर।
क्षुब्ध सी थी निर्मोही संसार पर॥
नन्ही सी चिड़िया थी बड़ी भोली।
तभी करुण स्वर में मुझसे यों बोली॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments