एक भी खिड़की नहीं's image
NaN min

एक भी खिड़की नहीं

सजीवन मयंकसजीवन मयंक
0 Bookmarks 42 Reads0 Likes

एक भी खिड़की नहीं
चारों तरफ दीवार है।
घुट रहा है दम यहाँ,
वातावरण बीमार है॥

 

एक लंगड़ा आदमी
जैसे घिसटकर चल रहा। 
वैसी ही हमारे, 
वक़्त की रफ़्तार है॥

 

अपना चेहरा आईनें में
देखकर कहने लगे।
हम तो ऐसे हैं नहीं 
यह आईना बेकार है॥

 

ज़िंदगी के बाद 
रिश्ते शुरू होते हैं यहाँ।
शव को कंधा लगा देना 
एक शिष्टाचार है॥

 

उस सड़क पर भी

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts