प्राचीन प्रतीक्षा's image
NaN min

प्राचीन प्रतीक्षा

शैलीशैली
0 Bookmarks 57 Reads0 Likes

पुराने समय का इंतज़ार, न फ़ोन न चिट्टी न तार! 
संसाधन कम यातायात बेहद कम 
अपनों को छोड़ कर दूर चले जाते थे, 
नयी सम्भावनाएँ टटोलने, नयी ज़मीन, नये संसाधन खोजने, 
 
जीवन कठिन था, पर्याप्त भोजन नहीं था, 
पैदल या घोड़े से यात्रा करते थे 
सड़कें-रास्ते नहीं 
रेगिस्तान, नदी-नाले, और पहाड़ों से गुज़रते थे, 
सुरक्षा भी नहीं थी, लुटेरों, जानवरों का डर था, 
ऊपर ख़ुदा, नीचे इन्सानी 'जिगर' था। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts