
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes
पिता कैसे?
धृतराष्ट्र जैसे?
पुत्र मोह, राज लोभ में अंधे . . .
पुत्र सहित, कुल नाश का बोझ लिये
जीते???
या फिर ययाति से?
काम-वासना में लिप्त
पुत्र का यौवन माँगते?
एक और पिता
श्रवण कुमार के,
पुण्य-लाभ हेतु
पुत्र के काँधे पर सवार
पुण्य क्या पाते
पुत्र शोक में बिलखते . . .
याद आये परशुराम के पिता
पत्नी के चरित्र पर संदेहवश
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments