
0 Bookmarks 43 Reads0 Likes
मत्त हो रहा बसंत, साथ-साथ है अनंग,
आम्र मंजरी हैं शर, पुष्प धनु, भ्रमर रोद,
प्रेम-प्रीति, स्नेह-राग व्याप्त हो रहे दिगन्त
पुष्प-पुष्प पर भ्रमर गूँज रहे हो विभोर
बह रही मलय पवन, गीत गा रहे विहंग
नृत्य कर रहे मयूर, कोकिला करे विनोद
शिरीष और पलाश के वृक्ष सजे रंग-रंग
यह पतंग, वह पतंग, व्योम सजी बद्ध डोर
नमोशिवाय मंत्र संग, ढोल, झांँझ और मृदंग
मग्न हो रहे मलंग, भक्ति सिक्त साँझ-भोर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments