होली क्या बोली's image
NaN min

होली क्या बोली

शैलीशैली
0 Bookmarks 52 Reads0 Likes

क्या होली सिर्फ़ चेहरे पर रंग लगाती है? 
शरीर और चूनर को रंगों से भिगाती है? 
गुझिया, पुए और मिठाइयाँ खिलाती है? 
होली जो चेहरे पर रंग लगाती है . . . 
आपकी रोज़ की पहचान छुपाती है, 
ओढ़ी हुई अस्मिता, 
मान और अभिमान से मुक्ति दिलाती है 
थोड़ी देर के लिए आपको, 
ख़ालिस, खरा इन्सान बनाती है, 
बंधनों से दूर, सहज, सुखद क्षितिज में ले जाती है
आपको को आप से अलग कर
मुक्ति का एहसास कराती है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts