
0 Bookmarks 64 Reads0 Likes
जिसने तुमको जन्म दिया है, उसको क्या दे पाओगे!
फ़ादर्स डे पर, अपने पप्पा को कितना बहलाओगे?
गूगल या पेपर से पढ़ कर, याद तुम्हें भी आती है,
बूढ़े पापा के मन की, कमज़ोरी खोजी जाती हैं।
भावपूर्ण संदेश, चित्र, बहुतेरे 'नेट' पर मिलते हैं,
इनसे कुछ काट-छाँट कर, बच्चे मैसेज लिखते हैं।
इन्हें भेज कर इस दिन बच्चे, पितृ-भक्त बन जाते हैं,
वीडियो-कॉल, 'चैट' करके, कर्तव्यों से तर जाते हैं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments