
0 Bookmarks 78 Reads0 Likes
हृदय की दीवारों को चमका लिया यदि
दिवाली का आशय समझने लगे हो
जलन ईर्ष्या के मिटाये जो धब्बे
दिवाली का आशय समझने लगे हो
अगर झाड़ फेंकी निराशा जगत की
दिवाली का आशय समझने लगे हो
घरों को सजाया अगर मित्रता से
दिवाली का आशय समझने लगे हो
जो सौहार्द का स्नेह डाला दियों में
दिवाली का आशय समझने लगे हो
उमंगों की बाती जलाई जो तुमने
दिवाली का आशय समझने लगे हो
लड़ें आस्था की अ
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments