
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes
एक दिया काफ़ी है
अँधियारा मिटाने के लिए।
श्रम की चिकनाई में डूबी
हौसले की एक बाती
आस के दीपक में धर
यदि दो जला . . .
ये जतन काफ़ी है
सपने सच बनाने के लिए।
वो जो अन्तस के निलय में
लग चुके हैं द्वेष-जाले
प्रेम की झाड़ू ज़रा सी
दो चला . . .
अपनापन काफ़ी है
रूठों को मनाने के लिए।
प्रगति पथ पर प्रज्ज्वलित
श्रमदान के इस कुण्ड में
तु
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments