
0 Bookmarks 48 Reads0 Likes
समय No posts
किसी टेढ़ी-मेढ़ी पगडन्डी सा चला
नदी की धार सा बहा
युगों, शताब्दियों, दशकों
कितने तूफान
कितने चक्रवात
धर्म, अधर्म-युद्ध
वर्ण, जाति, वस्त्रों तक
वैभव की अट्टालिकाओं से
अभावों की पगडन्डियों तक
स्वर्ण झूलों में झूलते राजकुमारों
और कंकडीली, कटीली भूमि के
भूमिपुत्रों तक
पाखंड, ढोंग, चमत्कारों से
अंधश्रद्धालुओं की दयनीयता तक
No posts
No posts
No posts

Comments