
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
निस्पंद निर्जीव देह
मुख खुला
पुतलियाँ स्थिर
साँसें बंद
भूमि पर पड़ा सीधा
वह अब
न चलेगा
न बोलेगा
न कुछ खा-पी सकेगा
बोलता था अब तक ख़ूब
हँसता था हँसाता था गाता था सितार बजाता था
साथ चलता था
गाड़ी में घुमाता था
व्यंजन खिलाता था
जड़ हो गया
हो गया निश्चेष्ट
कुछ ही देर में रख दिया गया अर्थी पर
पहुँचा दिया श्मशान
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments