गीत बहुत बन जाएँगे's image
NaN min

गीत बहुत बन जाएँगे

शैलेन्द्र चौहानशैलेन्द्र चौहान
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes

यूँ गीत बहुत 
बन जाएँगे
लेकिन कुछ ही
गाए जाएँगे
 
कहीं सुगंध
और सुमन होंगे
कहीं भक्त
और भजन होंगे
 
रीती आँखों में
टूटे हुए सपन होंगे
बिगड़ेगी बात कभी तो
उसे बनाने के 
लाख जतन होंगे
 
न जाने इस जीवन में
क्या कुछ देखेंगे
कितना कुछ पाएँगे
सपना बन 
अपने ही छल जाएँगे
 
यूँ गीत बहुत
बन जाएँगे

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts