
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
हो गई रात
स्याह काली
नीरव हो गया
वितान
खग, मृग सब
निचेष्ट
दृग ढूँढ़ते वह
छवि खो गई जो
बढ़ रहा
अवसाद तम सा
साथ रजनी के
छोड़ तुमने दिया साथ
कुछ दूर चल के
रह गया खग
फड़फड़ाता पंख
नील अंबर में
भटकता चहुँ ओर
वह
लौटेगा धरा पर
होकर थकन से चूर
अनमना बैठा रहेगा
निर्जन भूखण्ड पर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments