बड़ी बात's image
0 Bookmarks 63 Reads0 Likes

तुम हो 
एक अच्छे इंसान
डिब्बे में बन्द रखो
अपनी कविताएँ
मुश्किल है थोड़ा
अच्छा कवि बन पाना
कुछ तिकड़म 
चमचागिरी थोड़ी और
अच्छा पी. आर.
नहीं तुम्हारे बस का
कविताएँ अपनी 
डिब्बे में बंद रखो

आलोचकों को देनी होती
सादर केसर-कस्तूरी
संपादक को
मिलना होता कई बार
बाँधो झूठी तारीफ़ों के पुल पहले
फिर जी हुज़ूरी और सलाम

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts