बर्फ़'s image
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

बर्फ़ ही बर्फ़ है हर तरफ़
पार्कों में, मैदान में, घरों पर 
सड़कों पर दौड़ती है बर्फ़ साफ़ करने वाली गाड़ी
किनारे खड़े हो जाते हैं पहाड़
 
पेड़ों की डालियों पर उग आई है बर्फ़
अदृश्य चिड़ियों के घोंसलों सी
खेतों में गेहूँ, चने और सरसों के पौधों सी
मटर, गोभी, टमाटर सी जमी है
 
एक काली गिलहरी फुदक रही है श्वेत धवल बर्फ़ में
कुत्तों को घुमा रहे हैं उनके मालिक
लोग कर रहे हैं अपना काम

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts