
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
वक़्त बदलेगा
हाँ वक़्त बदलेगा
उसे तो बदलना ही है
अजीब शै है ये वक़्त भी
रोज़ खिसक जाता है आगे
मैं इसे पीछे खींच ही नहीं पाता
और दुख से भर जाता हूँ
नहीं समझ आता क्या करूँ
फिर उसी पटरी पर चल देता हूँ।
ये वक़्त जिससे मैं रूबरू हूँ
बहुत उलझन भरा है
वह कई खित्तों में बँटा है
कहीं पर बोरियों में नोट भरे हुए हैं
जजीरे हैं याट हैं हेलीकॉप्टर हैं
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments