मेरी कविता रहने दो's image
NaN min

मेरी कविता रहने दो

सागर कमलसागर कमल
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes

मुझसे सारा 'सागर' ले लो 
प्रेम की धारा बहने दो 
सारी दौलत छीन लो लेकिन 
मेरी कविता रहने दो


मैंने कब रोका है तुमको 
ख़ूब करो अपने मन की 
लेकिन मैं ख़ामोश रहूँ क्यों? 
मुझको मेरी कहने दो


मैं तुम-सा कमज़ोर नहीं हूँ 
मैं कविता का प्रेमी हूँ 
बहुत बड़ा दिल रखता हूँ 
दुनिया के दुःख सहने दो 

<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts