
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes
मैं लिखना चाहती हूँ No posts
तुम्हें फिर से
पर क्या लिखूँ
तुम्हें प्रेम लिखूँ कि दर्द लिखूँ
दोनों तुमसे ही हैं
चलो, तुम्हारा नाम लिखती हूँ
पर पहले मैं कोई नाम देती हूँ
सूरज लिख दूँ
या सागर ?
नहीं.. तुम्हें साहिल लिखती हूँ
और ख़ुद को लहर
हाँ, यही ठीक है
ऐसे ही तो है हमारा रिश्ता
लहर मचल कर साहिल को भिगोती है
पर उसे तटस्थ देख
उल्टे पाँव वापस आ जाती हैं
No posts
No posts
No posts

Comments