तू रीत की आँखों में बनकर बरसात रहेगा's image
NaN min

तू रीत की आँखों में बनकर बरसात रहेगा

रीता तिवारी 'रीत'रीता तिवारी 'रीत'
0 Bookmarks 27 Reads0 Likes

तेरे साथ चली थी जब संग में, 
रंग गई थी तेरे ही रंग में।
वह सफ़र सुहाना मीत हमेशा याद रहेगा।
मेरी दिल की हर धड़कन में तू आबाद रहेगा।
 
नाज़ुक सी डोर बँधी दिल की,
बस गए थे तुम इन आँखों में।
ना होश मुझे दिन का साथी,
मैं डूब गई तेरी बातों में।
 
ना भूल सकूँगी यादों को,  वह याद रहेगा।
मेरे दिल की हर धड़कन में तू आबाद रहेगा।
  
अकुलाई सकुचाई  सी मैं,
राह निहारूँ ओ साथी!
तुझे याद में करती हूँ पल-पल, 
तुझे भूल ना पाऊँ ओ साथी!
 
तू "रीत" की आँखों में बनकर बरसात रहेगा।
मेरे दिल की हर धड़कन में तू आबाद रहेगा।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts