
0 Bookmarks 76 Reads0 Likes
सूख रही हूँ पतझड़ सी,
प्रिय तेरी प्रेम प्रतीक्षा में।
पथ तेरे रहे निहार नयन,
अकुलाई प्रेम प्रतीक्षा में।
जैसे पपीहे की हुई दशा,
प्रियतम वियोग में सुनो सखी!
वैसे मेरा मन व्याकुल है,
प्रिय तेरी प्रेम प्रतीक्षा में।
मेरे नैनों की कोरों में,
मोती बन आँसू सूख रहे।
पथ तेरा व्यथित निहार रही,
प्रिय तेरी प्रेम प्रतीक्षा में।
यह "रीत" प्रीत से विमुख हुई,
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments