
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
मधुर मिलन की आस लिए,
मधुमास की राह निहार रही।
कभी कलियों में कभी गलियों में,
ऋतुराज तुझे मैं पुकार रही।
है लालायित मेरी आँखें,
तेरी मनमोहक छवि पाने को।
भेजा है संदेशा कोयल से,
ऋतुराज तुझे बुलाने को।
आमों में बौर बन कर आओ!
खेतों में सरसों की कलियाँ।
धनिया की ख़ुशबू से भर दो!
ऋतुराज सुहानी सी गलियाँ।
बसंती बयार की ले फुहार,
जीवन को अब महका जाओ!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments