
0 Bookmarks 69 Reads0 Likes
उन्मुख हो आलोकित पथ पर,
हर पल हर क्षण सुंदरतम हो।
सुख खिले पल्लवित जीवन में,
जीवन निष्कपट सरलतम हो।
ख़ुशियाँ बरसें आशीष मिले,
माँ की ममता की छाया हो।
और पिता स्नेह से पूरित मेरा,
जीवन का हर पल-पल हो।
अवतरण दिवस पर यही कामना,
सबका स्नेह मिले मुझको।
किरदार, कथानक हो सुंदर,
मन वाणी भी निर्मलतम हो।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments