चूड़ियाँ's image
0 Bookmarks 79 Reads0 Likes

हाथों में खनकती हैं जब-जब, 
संगीत की धुन सी लगती है।
हाथों का वह शृंगार करें,
मनमोहक प्यारी लगती है। 
 
सतरंगी छटा बिखेर रही,
करती है अलंकृत यौवन को,
सौभाग्य का वह प्रतीक बनकर,
महका देती है तन मन को।
 
सब रंगों की वो रानी बन,
कलरव करती है हाथों में। 
जीवन की मधुर कहानी बन,
वह घुल जाती है साँसों में।
 
है मधुर प्रणय का वह प्रतीक,
मधुमय करती है जीवन को

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts