
0 Bookmarks 54 Reads0 Likes
कैसा आशियाना है?
छोड़कर तो जाना है।
फिर भी कितने शिकवे हैं,
कैसा ताना-बाना है?
वक़्त ना ठहरता यह,
हाथ से फिसलता है।
उम्र के पड़ाव को तो,
यूँ ही आना जाना है।
जाएँगी धरी तेरी,
ख़्वाहिशें हों कितनी भी।
एक भी तमन्ना को,
संग नहीं जाना है।
क्यों अकड़ता है मानव,
तेरा ना अस्तित्व कोई।
समय का परिंदा है,
इसको तो उड़ जाना है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments