मैं's image
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes

मैं . . .

एक सूखे हुए पेड़ की
टूटी हुई डाली हूँ,
जिसको सदियों की ग़र्द ने
अपने अंदर छुपा लिया है।

मैं . . .

एक टूटे हुए फूल की
मसली हुई कली हूँ,
जिसको समाज ने
कुचल कर, दफ़न कर दिया है।

मैं . . .

सूखी हुई सरिता की
टूटी हुई नाव हूँ,
जिसको भाग्य ने
कफ़न उढ़ा दिया है।

मैं . . .

सिर्फ़ मैं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts