
0 Bookmarks 20 Reads0 Likes
सरसों के फूल खिले पीले-पीले
मोजरायी गंध लिए पुरबा चले
पपीहा पुकार करे अमवां तले
बिरहन के आज क्यों जियरा जले
तपन और तुदन तू दे सुलझा
ओ बसंत रुक जा. . .
दुल्हन ने ओढ़ ली पीली चुनर
हाथों में मेहंदी पैरों में झाँझर
नैना हैं लाज भरे बाली उमर
गौने का दिन आया, गाओ झूमर
आँखों में नीर भरे पीहर से दूर जा
ओ बसंत रुक जा. . .
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments