
0 Bookmarks 22 Reads0 Likes
शाम चुपचाप ढलती जाती है
तुम्हारी बात चलती जाती है
आँख को न था हादसों पे यक़ीं
न वो हँसती, न रोने पाती है
देख के चंद सितारों का रुख़
कश्ती तूफ़ाँ में बढ़ती जाती है
लेके हाथों में वो सूखे गज़रे
ज़िंदगी ग़ज़ल गुनगुनाती है
तुमसे मिलने का, बिछड़ने का सबब,
दुनिया पूछे तो मुस्कुराती है
वो जो आएँ, तो मेरा चाँद आए,
ईद आती है, चली जाती है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments