नई हवा's image
0 Bookmarks 52 Reads0 Likes

 

उगी कोंपलें हरी-हरी, बिखरे हैं पीले पात
अब तो साथी बहना होगा, नई हवा के साथ
 
मंदिर की घंटी के बदले, चले वीडियो गेम
और तरक़्क़ी के बदले, अब बिक जाता है प्रेम
फूल, सितारे, जुगनू, चंदा बतलाते हालात
अब तो यूँ ही रहना होगा, नई हवा के साथ
 
विज्ञापन की दुनिया में फीके पड़ते अख़बार
बनावटी चीज़ों में जैसे दबे सभी त्यौहार
घर की बूढ़ी काकी पूछे, दिन है या है रात
मन में सब कुछ सहना होगा

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts