मन वृन्दावन's image
NaN min

मन वृन्दावन

रेखा राजवंशीरेखा राजवंशी
0 Bookmarks 52 Reads0 Likes


आ जाती जो ख़बर तुम्हारी
मन वृन्दावन हो जाता
भावों की फिर रिमझिम होती
मरुथल सावन हो जाता
 
एक आरती फिर जल जाती
अगर धूप की ख़ुशबू आती
द्वार रंगोली फिर सज जाती
आँगन पावन हो जाता
 
सारे दर्द पिघल जाते
और सारे शिकवे मिट जाते
इस धरती से उस अम्बर तक
चन्दन-चन्दन हो जाता
 
चाँद सितारे फिर मुस्काते
सौ सन्देश तुम्हें पहुँचाते
चम्पा और चमेली खिलतीं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts