
0 Bookmarks 19 Reads0 Likes
मैंने ख़्वाब बहुत देखे थे
कुछ सच थे, कुछ अनदेखे थे
कुछ पुड़िया में बंद पड़े थे
कुछ गुड़िया के साथ जुड़े थे
कुछ उड़ते फिरते तितली से
कुछ छोटे, कुछ बहुत बड़े थे
कुछ रंगीन बटन लगते थे
झूले से भावन लगते थे
साँझ जले चूल्हे की ख़ुशबू
जैसे वो पावन लगते थे
कुछ गिर जाते आँसू बन कर
जैसे बहती बर्फ़ पिघलकर
कभी झिझकते, कभी सिसकते
कभी ललकते, मचल-मचल कर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments