इक दीप जलाए बैठे हैं's image
NaN min

इक दीप जलाए बैठे हैं

रेखा राजवंशीरेखा राजवंशी
0 Bookmarks 10 Reads0 Likes


कुछ ज़ख्म छिपाए बैठे हैं
कुछ दर्द दबाए बैठे हैं
 
सूखे फूलों की ख़ुशबू में
कुछ ख़्वाब सजाए बैठे हैं
 
वो शायद वापिस आ जाएँ
ख़ुद को समझाए बैठे हैं
 
ये दिल है संगोख़िश्त नहीं
क्यों ग़म ये लगाए बैठे हैं
 
इन बेगानों की बस्ती में
क्या बीन बजाए बैठे हैं
 
अँधियारा डस लेगा मन को
इक दीप जलाए बैठे हैं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts