रात (रेखा मैत्र)'s image
NaN min

रात (रेखा मैत्र)

रेखा मैत्ररेखा मैत्र
0 Bookmarks 18 Reads0 Likes

चाँद का झूमर सजाए
रात तुम जाती कहाँ हो?
अपने आँचल में रुपहले तारे टाँके
रात तुम जाती कहाँ हो?
रजनई गन्धा-सी छरहरी दोलसी सी
रात तुम जाती कहाँ हो?
सर्पिणी सी चाल लेकर
नीलमणि आभा बिखेरे
रात तुम जाती कहाँ हो?
कहीं ऐसा तो नहीं
एक रात तुम मुझको डसोगी
ठीक से बोलो
मेरी ऐ रात!
रात तुम जाती कहाँ हो?

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts