
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes
कैसे कहती मैं तुम्हें
ये देह पाँच तत्त्वों से बनी है
यए बहस का मुद्दा नहीं है
अपने-अपने तज़ुर्बे की कहानी है!
मैंने अक्सर, जिन स्थितियों से
ख़ुद को गुज़रते पाया है
हादसे के बाद स्वयं को टटोला है
कहीं से टूटी-फूटी नहीं
जब कि मुझे मालूम है
तुममें से बहुतेरे
उन रास्तों से लौटते
अपनी किर्चियाँ बटोरते
मिले हैं मुझे!
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments