सफ़र's image
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes

यहाँ क्या जुड़ता है
यहाँ क्या टूटता है
कौन से बन्धन हम जोड़ जाते हैं
कौन से बंधन हम तोड़ जाते हैं
कौन से निशान पीछे छोड़ जाते हैं
किनसे नाता हम तोड़ जाते हैं
धरा रह जाता है सभी यहाँ का यहाँ
वही धरती, वही आसमान
वही दो गज़ ज़मीन
जो बन जाएगा हमारा आशियाँ
देह छूट जायेगी
रूह साथ जायेगी
साथ ले जाएगी कर्मों का हिसाब
उसी अनंत में विलीन हो जाएगी
जहाँ से कभी सफ़र शुरू किया

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts