निज सन्नाटा's image
NaN min

निज सन्नाटा

रेखा भाटियारेखा भाटिया
0 Bookmarks 45 Reads0 Likes

कहीं न कहीं आज का महाभारत
वह तेरे भीतर रच-बस रहा
कहीं कुछ तार टूट रहे हैं
एक कुरुक्षेत्र है भीतर साथ सन्नाटा
पाँच पाण्डव और सौ कौरव
आज अर्जुन खड़ा मूढ़ बीच रणक्षेत्र
मन का पांडव दम तोड़ रहा
कौरव जाग रहा भीतर-बाहर
कृष्ण के प्रवचन केवल ग्रंथों में 
कालांतर के दंश से बच न सका कोई
न्याय का पहिया झुक रहा नरक-द्वार
बँट जाते हैं जब अपने ही इस पार-उस पार
भेद भीतर का बँटवारे के तीर से<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts