
0 Bookmarks 43 Reads0 Likes
आज नमक कुछ ज़्यादा है दिलों में
उम्र बढ़ने का तक़ाज़ा बदल गया
मिठास अब किसी को पचती नहीं
बचपन को मीठे से परहेज़ बहुत है
तकनीकी घुल गयी है ज़िंदगियों में
समस्याओं के पहाड़ ढह जाते पलों में
चुटकियों में मिल जाते नमकीन हल
अनुभवों की मिठास के कड़वे लगते पल
दिल फ़िदा हो रहे नमकीन जिस्मों पर
समुद्र की रेत पर लुढ़कते मनों पर
लुका-छिपा मीठा इश्क़ फ़ना हो गया
इबादत प्यार की बदले ज़मा
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments